लखनऊ। नैमिषारण्य धाम, सीतापुर स्थित हनुमानगढ़ी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य समापन हुआ। यह कथा स्मृतिशेष डी. पी. बोरा एवं स्व. सुशीला बोरा की सुस्मृति में आयोजित की गई थी। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने सात दिनों तक भागवत महिमा, भक्ति और धर्म के संदेशों का श्रवण किया।

कार्यक्रम में उत्तर मंडल-5 भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी के निर्देशन में मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा और सी. के. वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी धाम पहुंचे। कथावाचक रमाकांत गोस्वामी महाराज ने भक्तों को भागवत के गूढ़ रहस्यों से अवगत कराया, जबकि विधायक नीरज बोरा एवं उनकी पत्नी ने व्यवस्थापक की भूमिका निभाई। विधायक बोरा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कथा की सफलता के लिए सभी का आभार जताया।
Read it also : लक्ष्मण गौशाला में गोपाष्टमी पर गौ-सेवा का उत्सव
कथा के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने भंडारे के प्रसाद वितरण में सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर मंडल 5 से अक्षय मिश्रा, सी. के. वर्मा (महामंत्री), सुशील सिंह, दिव्यांशी शुक्ला (उपाध्यक्ष), शिखा शुक्ला, कमलेश्वर सोनी, लक्ष्मी कश्यप, पूनम राय (मंत्री), सर्वेश सिंह (वार्ड अध्यक्ष), सनी दीक्षित, राजुल पांडेय, कमलाकांत द्विवेदी (शक्ति केंद्र संयोजक), अमित सिंह चौहान (उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), जया पांडेय, रवि मोहन श्रीवास्तव, मोहिनी राजपूत, धनराज मिश्रा (बूथ अध्यक्ष), आशीष गुप्ता (भाजपा नेता), पार्षद राघव राम तिवारी और ओम प्रकाश तिवारी (मीडिया प्रभारी) उपस्थित रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम में सेवा और सहयोग का भाव देखने को मिला। उत्तर मंडल 5 के अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि संगठन सदैव समाज सेवा, धार्मिक कार्यक्रमों और जनहित कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सामूहिक एकता को मजबूत करते हैं।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link