GLOBE

लक्ष्मण गौशाला में गोपाष्टमी पर गौ-सेवा का उत्सव

लखनऊ। गोपाष्टमी गौ पूजा के अवसर पर आज जानकीपुरम स्थित लक्ष्मण गौशाला में भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक विधि से गायों की पूजा-अर्चना कर गौ-सेवा को सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से सर्वोपरि बताया।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसके संरक्षण में समाज की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा ने भी कहा कि गाय केवल धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से गौशालाओं के विकास और गौ-सेवा को जन-आंदोलन का रूप देने की अपील की।

लक्ष्मण गौशाला परिसर में सजे फूलों और दीपों से वातावरण भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय का स्थान ‘मां’ के समान है और सरकार गौ-संरक्षण के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि समाज के हर वर्ग को गौ-सेवा में सहभागी बनना चाहिए ताकि भारत की सांस्कृतिक धरोहर सशक्त बनी रहे।

इस मौके पर मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा ‘लालू’, सी.के. वर्मा, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, दिव्यांशी शुक्ला, मीरा पांडेय, रामानुज तिवारी, मंत्री कमलेश्वर सोनी, शिखा शुक्ला, शक्ति केन्द्र संयोजक अमर सिंह लोधी, सनी दीक्षित, के.के. पाठक, सर्वेश सिंह, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी (जानकीपुरम प्रथम वार्ड), पार्षद राघवराम तिवारी (लाला लाजपतराय वार्ड) व पार्षद मान सिंह यादव (भारतेन्दु हरिश्चन्द्र वार्ड) मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी ओ.पी. तिवारी ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और सेवा भाव से संपन्न हुआ। लक्ष्मण गौशाला समिति ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Exit mobile version