जगतपुर (रायबरेली)। शंकरपुर इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। तपती धूप और गर्मी के बावजूद प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन व्यायाम शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद, गोला फेंक, डिस्कस, हैमर थ्रो और 100 मीटर से लेकर 5000 मीटर तक की दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। मैदान में खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लय से दर्शकों को रोमांचित किया।

5000 मीटर दौड़ (सीनियर बालक वर्ग) में प्रिंस ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह 3000 मीटर (जूनियर बालक वर्ग) में कमल ने बाजी मारी। 400 मीटर (सीनियर) दौड़ में दिलीप प्रथम, मिथुन द्वितीय और सत्येंद्र तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 400 मीटर (जूनियर) वर्ग में कमल प्रथम, सचिन द्वितीय और शुभम तृतीय स्थान पर रहे।
600 मीटर दौड़ में रोशन प्रथम, शिव द्वितीय और शनि तृतीय रहे। 200 मीटर फर्राटा दौड़ में अंशु यादव ने प्रथम, रोशन ने द्वितीय और शिवा ने तृतीय स्थान पाया। वहीं 200 मीटर (जूनियर) वर्ग में अनुज कुमार प्रथम, अंकुश द्वितीय और मेहताब आलम तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार और राजकीय विद्यालय के प्रभारी महेंद्र सिंह ने मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इन विजेता खिलाड़ियों को आगामी जनपदीय प्रतियोगिता में रायबरेली पुलिस लाइन के मैदान में प्रतिभाग करना होगा। इसके लिए उन्हें जन्म प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड और शैक्षिक अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

