राजधानी लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र स्थित रामनगर मोहल्ले में सोमवार को क्षेत्रीय जनता ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इलाके में लंबे समय से सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।
नाराज लोगों ने रामनगर चौराहे पर एकत्र होकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय जनता के साथ स्थानीय पार्षद और पूर्व पार्षद भी मौजूद रहे। लोगों का कहना था कि गंदगी और दुर्गंध से मोहल्ले में रहना मुश्किल हो गया है, लेकिन शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा।

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक क्षेत्र में जाम की स्थिति भी बनी रही।
स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि गंदगी की वजह से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। नगर निगम को चाहिए कि तुरंत सफाई अभियान चलाकर समस्या का समाधान करे।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

