सीतापुर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान 23 महीने की जेल की सजा काटने के बाद मंगलवार दोपहर आखिरकार सीतापुर जेल से रिहा हो गए। प्रारंभिक रूप से उनकी रिहाई सुबह 7 बजे तय थी, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं में उलझन के कारण यह दोपहर 12 बजे पूरी हो सकी।

जेल के बाहर भारी संख्या में मीडिया कर्मी मौजूद थे और सभी का ध्यान बस यह था कि आजम खान का चेहरा कैमरे में कैद हो जाए, हालांकि पूर्व मंत्री ने पूरी तरह चुप्पी साधे रखी। रिहाई के बाद आज़म खान अपने दोनों बेटों के साथ सीधे रामपुर के लिए रवाना हो गए।
23 महीने की सजा पूरी करने के बाद आजम खान का जेल से लौटना उत्तर प्रदेश की सियासत में नए राजनीतिक समीकरण गढ़ने की संभावना बढ़ा रहा है। उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता रिहाई के बाद उत्साह में दिखे। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि आने वाले समय में उनका सक्रिय होना चुनावी रणनीतियों और गठबंधनों पर प्रभाव डाल सकता है।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

