November 13, 2025

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रूस के लिए करेंगे प्रस्थान, बौद्ध भिक्षुओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 22 सितंबर 2025। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 23 सितंबर को रूस के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा (कपिलवस्तु) अवशेषों की प्रदर्शनी आयोजित कराने और भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित उनके कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु उपस्थित रहे। बौद्ध भिक्षुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को सफल यात्रा और कार्यक्रमों के आयोजन हेतु आशीर्वाद भी दिया।

ads

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने शारदीय नवरात्रि पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अवसर से भारत की संस्कृति और बौद्धिक धरोहर का सम्मान बढ़ेगा।

प्रतिनिधि मंडल रूस में अवशेषों की प्रदर्शनी का सफल आयोजन सुनिश्चित करेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति एवं बौद्ध परंपरा का संदेश फैलाएगा। बौद्ध भिक्षुओं ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post