June 16, 2025

विकसित भारत के 11 वर्ष पूर्ण, भाजपा कार्यशाला में गूंजा मोदी विज़न

रायबरेलीविकसित भारत भाजपा कार्यशाला के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक अटल भवन में संपन्न हुई। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और विभिन्न मोर्चों के नेता उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा रायबरेली के जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। उन्होंने इसे “11 वर्षों की राष्ट्र सेवा और विकास यात्रा” बताया। जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने कहा कि गरीब कल्याण योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की साख में बढ़ोतरी, मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रमाण है।

कार्यशाला में आने वाले कार्यक्रमों की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही, 5 जून से 15 अगस्त तक चलने वाले वृक्षारोपण अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर रुद्राक्ष, अमरूद और जामुन के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर सफल कार्यकाल की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन संयोजक जनमेजय सिंह और सहसंयोजकों अनूप पांडे, अभिषेक वर्मा तथा अनुज मौर्य ने किया।

कार्यशाला में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, वरिष्ठ नेता विनोद बाजपेई, शरद सिंह, दलबहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी विनय शुक्ला और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को धरातल पर साकार करने का संकल्प दोहराया।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post