कुशीनगर। शतरंज प्रतियोगिता कप्तानगंज में आयोजित अंर्तजनपदीय आयोजन के रूप में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्पद मंच बनकर सामने आई। कप्तानगंज स्थित जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज में ब्रिलियंस चेस एकेडमी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज जैसे जिलों के होनहार छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड़ और सीएचसी प्रभारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शतरंज खेल से मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। ग्रीष्मावकाश के दौरान ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए उपयोगी सिद्ध होती हैं।
👉 Read it also : अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन: संवाद और सहयोग की नई पहल
प्रतियोगिता में शाश्वत सिंह प्रथम, आदित्य कुमार गुप्ता द्वितीय और रक्षित शेखर द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा श्रेयांश श्रीवास्तव, यादवेंद्र शाही, प्रांजल मिश्रा, सोहन मित्तल, विक्रम राव, अयांश सिंह, शशि प्रकाश, विष्णु देव यादव सहित कई प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेलों को बढ़ावा देने से विद्यार्थियों की निर्णय क्षमता और सोचने की शक्ति में सकारात्मक परिवर्तन आता है। यह खेल अनुशासन और धैर्य की भी शिक्षा देता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों और प्रतियोगियों का आभार जताया।
इस मौके पर सीपी सिंह, अखिलेश पासवान, विश्वंभर प्रसाद, राम दरस शर्मा, चंदन कुमार गौड़, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को दिशा देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में बौद्धिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास भी सिद्ध हुआ।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link