November 13, 2025

क्षेत्र में सफाई ठप, नगर निगम की अनदेखी पर बढ़ा आक्रोश

लखनऊफैजुल्लागंज सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड व द्वारकापुरी कॉलोनी में सफाई कार्य न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई हफ्तों से यहां नालियों की सफाई नहीं की गई है, जिससे गंदगी और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की नालियां बजबजा रही हैं और सड़कों पर कूड़ा जमा हो गया है। नगर निगम के सफाई कर्मियों के नाम जरूर दर्ज हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं दिख रहा। फैजुल्लागंज सफाई व्यवस्था को लेकर नागरिकों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई, मगर कोई समाधान नहीं हुआ।

दुबग्गा बाईपास से सटी द्वारकापुरी कॉलोनी, जो आईआईएम रोड से कुछ ही दूरी पर है, वहां भी यही हालात हैं। क्षेत्र में नगर निगम का विस्तार हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन सफाई की स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई न होने से गंदगी और बदबू के बीच जीना मुश्किल हो गया है।

निवासी सुनीत तिवारी समेत कई लोगों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर नगर निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब उन्होंने पार्षद प्रतिनिधि से बात की, तो उन्होंने कथित रूप से कुछ विशेष जातियों के प्रति नाराजगी जताई और सफाई करवाने से मना कर दिया। यह आरोप क्षेत्रवासियों में असंतोष और भी बढ़ा रहा है।

लोगों का कहना है कि पार्षद प्रतिनिधि अपनी पार्टी की पकड़ का हवाला देते हुए समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। इससे वार्ड की जनता में आक्रोश है। नागरिकों ने शासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और जवाबदेही तय करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post