विशाल संत समागम और परिचय सम्मेलन होना हुआ तय
कानपुर। सनातन सेवा सत्संग का 14वां स्थापना दिवस समारोह 26 अक्टूबर 2025 को शहर के परमपुरवा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में संत समागम, विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन और दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें संस्था के हजारों सदस्य सपरिवार सम्मिलित होंगे।

रविवार को काकादेव स्थित जय भगवान गेस्ट हाउस में संस्था की आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता टीकम चंद्र सेठिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गुलशन धूपर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधेश बाजपेई उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजेश दीक्षित ने किया। संस्थापक/प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह 26 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे से लक्ष्मी नारायण मंदिर, परमपुरवा में होगा। इस अवसर पर संस्था द्वारा भगवान के भोग प्रसाद और स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की जाएगी।

विवाह योग्य युवक-युवतियों के अभिभावकों के परिचय सम्मेलन के संयोजक पवन तिवारी, नवीन चतुर्वेदी, ओम कांत त्रिपाठी, और राकेन्द्र मोहन तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि विवाह के लिए वर/कन्या का बायोडाटा, पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ प्रातः 11 बजे तक पंजीकरण होगा। इसके पश्चात कुंडली मिलान के लिए आचार्य गण उपस्थित रहेंगे और लेपटॉप से भी मिलान किया जाएगा। उन्होंने सभी से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया।
संत समागम एवं संयोजन समिति के के दुबे, प्रमोद तिवारी, शशिकांत पांडेय, और यमुना प्रसाद पांडेय ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे से देश के विभिन्न भागों जैसे जयपुर, लुधियाना, नरसिंग पुर, जबलपुर, शुक्रताल, नैमिषारण्य, अयोध्या, उन्नाव, कानपुर देहात, मांधना, बिठूर, एवं शहर के प्रतिष्ठित मंदिरों के महामंडलेश्वर, संत महंतों का संस्था द्वारा पंचोपचार सम्मान किया जाएगा। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष शहर के सनातनी व्यक्तित्व को सनातन रत्न सम्मान भी दिया जाता है, जिसके नाम चयन के लिए पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है। समिति में डॉ उमेश पालीवाल, विजय पंडित, गुलशन धूपर, टीकम चंद्र सेठिया, और बलराम नरूला होंगे।
संस्कृति समिति के सदस्य अशोक शास्त्री, रामू मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, शरद मिश्र, और अभय शंकर दुबे ने बताया कि सायंकाल 6:00 बजे प्रख्यात भजन गायक विनय व्यास एवं साथी कलाकारों द्वारा मधुर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह के संयोजक चंद्र प्रकाश पांडेय, ब्रजेश शर्मा, और सुखदेव शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिए व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए गए हैं और दीपावली मिलन में सभी सनातनियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया, मंदिरों में बैनर, और प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग लगाई जाएगी। मीडिया प्रबंधक आशीष कुमार दीक्षित ने बताया कि शीघ्र ही पत्रकार वार्ता भी आयोजित की जाएगी। उपेंद्र मिश्र ने बताया कि अगली बैठक 19 अक्टूबर 2025 को सायं 3.30 बजे से इंडियन कल्चर केयर स्कूल, बर्रा संकट मोचन मंदिर के सामने होगी। बैठक में सुधीर शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, राजेंद्र अवस्थी, श्याम बाबू शुक्ल, अतुल अवस्थी, संजय बाजपेई, महावीर प्रसाद गुप्ता, राजीव भट्ट, के बी मिश्र, विनोद अवस्थी, गंगा राम पाल, अवधेश तिवारी, सतीश गुप्ता, सुभाष मिश्र, सतीश श्रीवास्तव, संजीव अवस्थी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, चंद्रभान मिश्र, सीताराम वर्मा, श्रीमती सरला गुप्ता, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

