
नई दिल्ली। आज बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संयोग लेकर आया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है, जिससे ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं, बुध और मंगल का तुला राशि में गोचर बातचीत और समझौतों में स्पष्टता लाएगा। आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और हर्षण योग बन रहा है, जिसे शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से फलदायी होगी।
मेष राशि के लिए:
आज चंद्रमा आपकी राशि में है, जिससे आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में कोई लाभदायक डील मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि और चतुराई से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आप दीर्घकालीन निवेश की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।
उपाय: भगवान गणेश को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करें।
वृषभ राशि के लिए:
आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आर्थिक पक्ष बेहतर होगा और कमाई में वृद्धि होगी। हालांकि, जल्दबाजी से बचें और शत्रुओं से सतर्क रहें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि के लिए:
आज का दिन लाभदायक होगा। कार्ययोजना का फायदा मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और शिव मंत्र का जप करें।
कर्क राशि के लिए:
करियर और कामकाज के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। नौकरी में नया अवसर मिल सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा।
उपाय: शहद युक्त पान देवी दुर्गा को अर्पित करें और अपनी माता से आशीर्वाद लें।
सिंह राशि के लिए:
आज भाग्य का साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की के योग हैं। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। शुक्र आपकी राशि में हैं, जिससे प्रेम और रोमांस आपके पक्ष में है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि के लिए:
परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं, इसलिए सावधानी बरतें। चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य है। चंद्रमा मेष राशि में रहकर टीमवर्क और संवाद पर ध्यान देंगे।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।ॉ

तुला राशि के लिए:
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। अविवाहितों के विवाह तय होने के योग बन रहे हैं। धन और संपत्ति लाभ के योग हैं। दोस्तों और परिजनों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।
उपाय: किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करें।
वृश्चिक राशि के लिए:
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। व्यवसाय में काफी लाभ होता दिखाई पड़ रहा है। रिश्तों में सुधार होगा। हालांकि, स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रह सकता है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि के लिए:
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, लेकिन भावुकता पर काबू रखें। व्यापार अच्छा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि के लिए:
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। गृह कलह के संकेत हैं, इसलिए सावधानी बरतें। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे रह सकता है। व्यापार अच्छा है।
उपाय: काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि के लिए:
आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। पुराने ग्राहकों के साथ संपर्क स्थापित होने से लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन का लाभ होगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
उपाय: मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें।
मीन राशि के लिए:
आय के नवीन स्रोत बनेंगे। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। प्रेम-संतान सुधर चुका है, व्यापार भी अच्छा है। निवेश थोड़ा रोक लीजिएगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
किसके घर आएंगी लक्ष्मी (धन लाभ के योग):
आज चंद्रमा मेष राशि में है और धन योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज मेष, मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के जातकों पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। मेष और कर्क को बुद्धि और करियर में उन्नति से धन लाभ होगा, जबकि मिथुन को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कुंभ राशि को आकस्मिक धन लाभ और शुभ सूचना मिलने के योग हैं।
उपाय:
आज बुधवार का दिन है, इसलिए भगवान गणेश की पूजा करना अत्यंत शुभ रहेगा। व्यापार में उन्नति और वाणी में सौम्यता के लिए हरी वस्तु का दान करें।

