GLOBE

महर्षि बाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मातृ शक्ति वन्दन कार्यक्रम का शुभारम्भ, मण्डल अध्यक्ष ने की अगवानी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार, जानकीपुरम में मंगलवार को आदि कवि महर्षि बाल्मीकि, भक्त मीराबाई की जयंती और स्वर्गीय डी.पी. बोरा की 85वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘डी.पी. बोरा स्मृति व्याख्यानमाला मातृ शक्ति वन्दन’ एवं ‘सेवा शक्ति केन्द्रों’ का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से सीधे इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय तिवारी, उत्तर मण्डल-5, महानगर लखनऊ ने अन्य पार्षद और मण्डल अध्यक्षों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री योगी की अगवानी की।

सभागार में उपस्थित विशाल जनसमूह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय विधायक नीरज बोरा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जो ‘मातृ शक्ति वन्दन’ कार्यक्रम के उद्देश्य को दर्शाती है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा के पार्षद, मण्डल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्रों की महिलाएं और भाजपा के तमाम पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, मण्डल महामंत्री सीके वर्मा, डीआर शुक्ला, ओपी तिवारी मीडिया प्रभारी उत्तर मण्डल 5 और नीरज मिश्रा युवा मोर्चा आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महर्षि बाल्मीकि और भक्त मीराबाई के आदर्शों पर प्रकाश डाला और मातृ शक्ति के सम्मान तथा उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया।

Exit mobile version