लखनऊ। नवरात्र की अष्टमी पर महर्षि याज्ञवल्क्य वेद एवं वैदिक विद्यापीठ, शिवरी शाखा, मोहन रोड में विशेष हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य जितेंद्र पाण्डेय जी ने हवन का संचालन किया। हवन में गुरुकुल के ब्रह्मचारी और विद्यार्थी पूरे श्रद्धा भाव से शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना था। हवन के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न मंत्रों का उच्चारण किया गया और सभी ने मिलकर माता की आराधना की। यह आयोजन भक्तिमय और अनुशासनपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
विद्यालय के आचार्य जतेंद्र पाण्डेय ने कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। विद्यार्थियों में आध्यात्मिक संस्कारों के माध्यम से नैतिक और सामाजिक मूल्य स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। हवन के माध्यम से सभी ने अपने जीवन में मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने की प्रार्थना की।
विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक हवन में भाग लिया और विभिन्न वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर माता के प्रति भक्ति व्यक्त की। गुरुकुल के वरिष्ठ ब्रह्मचारियों ने विद्यार्थियों को मंत्रोच्चारण और हवन की विधियों की जानकारी दी, जिससे कार्यक्रम का औचित्य और बढ़ गया।

हवन समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे सफल और अनुशासनपूर्ण बताते हुए इसे भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित करने का सुझाव दिया।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

