November 13, 2025

23 साल से फरार बबलू उर्फ टाइगर उर्फ जितेन्द्र गिरफ्तार, निर्भय गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य

...

आगरा। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 श्री राजीव कृष्णा के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा पुलिस ने 23 वर्ष से फरार चल रहे निर्भय गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य बबलू उर्फ टाइगर उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना डौकी पुलिस टीम ने 29 सितंबर 2025 को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बबलू उर्फ टाइगर को नगला देवहंश के पास गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा और 01 जीवित कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना डौकी पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

ads

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह निर्भय गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य था और गैंग का मुखिया निर्भय गुर्जर ही अपहरण और फिरौती के मामलों का संचालन करता था। अभियुक्त का कार्य अपहरण किए जाने वाले व्यक्ति की रेकी करना और उन्हें चम्बल के बिहड़ में पहुँचाना था। वर्ष 2002 में राठोरी गाँव के हरिओम उर्फ कल्ला का अपहरण उसी गैंग में किया गया था। गैंग के मुखिया की मुठभेड़ में मृत्यु के बाद अभियुक्त भूमिगत हो गया। आज वह एक दूध व्यापारी का अपहरण करने के इरादे से डौकी क्षेत्र में आया था।

अभियुक्त बबलू उर्फ टाइगर उर्फ जितेन्द्र पुत्र शिवकुमार उर्फ राजकुमार, निवासी सैंथा थाना गजनेर जिला कानपुर देहात, वर्तमान में जसपुर थाना, जिला बांदा में रह रहा था। उसके आपराधिक इतिहास में वर्ष 2002 का अपहरण मामला और 2025 में अवैध हथियार रखने का मामला शामिल है।

बरामदगी में 01 अवैध तमंचा .315 बोर और 01 जिन्दा कारतूस शामिल हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री योगेश कुमार, उ0नि0 श्री धनेश कुमार, का0 राजीव पारशर और का0 सुमित कुमार शामिल थे। यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराधों के खिलाफ सख्त नीति का परिणाम है।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post