GLOBE

नवरात्रि पर यूपी के 25 शक्तिपीठों में देवी गायन व दुर्गा सप्तशती पाठ

लखनऊ। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नवरात्रि देवी गायन और दुर्गा सप्तशती का पाठ उत्तर प्रदेश के 25 शक्तिपीठों व देवी मंदिरों में आयोजित होगा। मिशन शक्ति अभियान के 6वें चरण के अंतर्गत इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ 45 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

ads

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि के दौरान शक्ति आराधना के रूप में इन कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

चयनित शक्तिपीठों में माँ विंध्यवासिनी देवी (विंध्याचल), ज्वाला देवी (सोनभद्र), सीता समाहित स्थल (भदोही), आलोपी देवी (प्रयागराज), कंदवासिनी देवी (कौशाम्बी), पाटेश्वरी देवी (बलरामपुर), ललिता देवी (सीतापुर), शाकुम्भरी देवी (सहारनपुर), कात्यायनी देवी (मथुरा), शीतला चौकिया धाम (जौनपुर), बेलहा देवी (प्रतापगढ़), विशालाक्षी देवी (वाराणसी), चण्डिका देवी (उन्नाव), देवकाली मंदिर (औरैया), तरकुलहा देवी धाम (गोरखपुर), शीतला माता (मऊ), ललिता देवी (प्रयागराज), शिवानी देवी (चित्रकूट), गायत्री शक्तिपीठ (हमीरपुर), बैरागढ़ माता (जालौन), कुष्माण्डा देवी (कानपुर देहात), शीतला माता मंदिर (मैनपुरी), चामुण्डा माता मंदिर (फिरोजाबाद), चन्द्रिका देवी और संकटा देवी मंदिर (लखनऊ) शामिल हैं।

मंत्री ने बताया कि 10 दिवसीय इस आयोजन में कलाकारों के मानदेय व यात्रा व्यय पर लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च होंगे। वॉलिन्टियर्स पर 2 लाख 50 हजार, कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं पर 12 लाख 50 हजार तथा अभिलेखीकरण पर 5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

ads

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासनादेश 23 दिसम्बर, 2025 को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात द्वारा जारी किया गया है। इसमें निर्देश दिया गया है कि समस्त कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाए और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Exit mobile version