GLOBE

14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, धर्मांतरण न करने पर युवक की हत्या

लखीमपुर खीरी। पढुआ थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर उत्तराखंड ले जाकर हत्या किए जाने के मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद जमानत पर चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, एक गांव की युवती को बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर आरोपी उत्तराखंड ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया। जब युवती ने इनकार किया, तो आरोपी और उनके साथियों ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पहले से ही 14 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था।

प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि मकबूल, मजलूमा और गफूर नामक जमानत पर चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया। इसके अलावा अन्य आरोपी जैसे आसिफ उर्फ छोटू, शमशाद, जुबेर, जिब्राइल, रज्जब, चंदा पत्नी रज्जब, दिलशाद, सलमान, पुत्तू, सफीक, गुलिस्तान पत्नी सलमान पहले ही जेल में बंद हैं। पुलिस सभी आरोपियों का रिमांड और आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
कानून व्यवस्था, अपराध और न्याय से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Exit mobile version