GLOBE

दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने सुरुजूपुर में चलाया स्वच्छता अभियान

रायबरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” संकल्प के तहत भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम मेला मैदान, सुरुजूपुर में आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी और अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने की।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और मैदान की साफ-सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान देने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

ads

जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा है। स्वच्छ भारत अभियान को जन आंदोलन बनाकर ही हम उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। वहीं अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने कहा कि सामूहिक श्रमदान से न केवल स्वच्छ वातावरण बनता है, बल्कि सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।

इस स्वच्छता कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान के दौरान सफाई सामग्री का प्रयोग किया और प्लास्टिक व कचरे के उचित निस्तारण का संदेश भी दिया।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Exit mobile version