November 13, 2025

चौधरी चरण सिंह बैराज में फंसी नेपाली मोटरबोट, सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय

बहराइच। घाघरा नदी के पानी में बहकर आई नेपाली मोटरबोट सुजौली थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट नंबर 14 पर फंस गई। बहराइच नेपाली मोटरबोट के इस अप्रत्याशित घटना से स्थानीय लोग सकते में हैं। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने मोटरबोट देखी तो हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

ads

बैराज कर्मचारियों ने तुरंत उच्चाधिकारियों, वन विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कतर्नियाघाट वन रेंज के अधिकारी और सुजौली पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद मोटरबोट को किनारे बांध दिया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बैराज प्रभारी नितिन यादव के अनुसार, नाव पर ‘मेड इन नेपाल’ लिखा मिला। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोटरबोट बाढ़ के पानी के साथ आई है या किसी अन्य तरीके से बैराज तक पहुंची। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण कई कयास लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि इतनी बड़ी नाव का बिना निगरानी सीमा पार से आना खतरनाक संकेत है। सुजौली पुलिस और वन विभाग अपनी-अपनी टीम के साथ मामले की गहन जांच कर रहे हैं। मोटरबोट को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर हर पहलू से जांच सुनिश्चित की है।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post