November 13, 2025

महिला का आरोप झूठा निकला, एसडीएम निरीक्षण में हुआ खुलासा

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में एक महिला द्वारा ग्राम प्रधान और लेखपाल पर लगाए गए आरोप निराधार पाए गए। महिला ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि ग्राम प्रधान और लेखपाल उसकी झोपड़ी उजाड़ने और पैसे वसूलने में शामिल हैं।

शिकायत के आधार पर उपजिलाधिकारी तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचीं और स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि महिला ललिता देवी, पत्नी दुर्गेश, पहले से ही गांव में पक्का मकान बनाए हुए हैं। वहीं ग्रामीणों ने भी महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताया और संबंधित भूमि व रास्ते की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराई।

ads
ads

महिला ने अपने पत्र में आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान और लेखपाल ने बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के उस पर दबाव डाला और पचास हजार रुपये वसूल लिए। साथ ही उसके घर का सामान उठाने और जातिसूचक गालियां देने तक की शिकायत की थी। महिला ने दावा किया था कि वह खुले आसमान के नीचे रह रही है और विरोधी पक्ष लगातार पैसों की मांग कर रहा है।

हालांकि, एसडीएम के निरीक्षण में स्थिति इसके विपरीत पाई गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला का आरोप प्रमाणित नहीं है। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी प्रशासन को साफ किया कि महिला का आरोप वास्तविकता से परे है।

निरीक्षण के समय भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें कृष्णा निसाद, चंडी प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, केदार गुप्ता, काशी शाह, नंदलाल प्रसाद और राजेंद्र चौरसिया सहित कई लोग शामिल थे।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post