कसया (कुशीनगर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा महक शर्मा को हाटा तहसील में एक दिन के लिए तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश भी दिए।

महक शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठकर तहसील स्तर की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए हर विभाग को मिलकर काम करना होगा।
विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी इस अवसर पर तहसील परिसर का भ्रमण कराया गया। उन्होंने कोर्ट और विभिन्न प्रशासनिक विभागों के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। बच्चों ने कक्षों का निरीक्षण कर यह जाना कि किस विभाग में कौन सा कार्य होता है।
महक शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि भविष्य में उन्हें अवसर मिला तो वह अपने तहसील क्षेत्र के बहुमुखी विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि यह अनुभव जीवन भर यादगार रहेगा और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
यह पहल मिशन शक्ति के उस उद्देश्य को और मजबूत करती है, जिसके तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यों की समझ विकसित की जाती है।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link