लखनऊ। काकोरी पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए 6 माह पहले देवरिया से लापता युवक यशवंत यादव को सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। यह सफलता पुलिस की लगातार कोशिशों और तकनीकी साधनों के इस्तेमाल का नतीजा है।

सोमवार रात गश्त के दौरान बबुरिया खेड़ा अंडरपास के पास पुलिस टीम को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक मिला। वह अपना नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रहा था। थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें युवक ने अपना गांव पुरवा चौराहा बताया।
पुलिस ने सी-प्लान ऐप और अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग कर युवक की पहचान जुटाई। गांव प्रधान को युवक की फोटो भेजी गई, जिन्होंने पुष्टि की कि यह वही युवक है जो 6 माह से लापता था। मंगलवार को परिवार थाने पहुंचा और अपने बेटे को पाकर गदगद हो गया। युवक को उसके चाचा लक्ष्मण यादव के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार ने काकोरी पुलिस की सराहना की।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर, उपनिरीक्षक नवनीत शुक्ला, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाल और कांस्टेबल देवेंद्र लवानियां प्रमुख थे। इस सफलता ने पुलिस की संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित किया।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link