November 13, 2025

वरिष्ठ पत्रकार शान हुसैन ने लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की

लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार शान हुसैन ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर राजनीतिक सफर की शुरुआत की है। शान हुसैन ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में प्रवेश किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

शान हुसैन मुस्लिम समाज के युवाओं में मजबूत पकड़ रखते हैं और अमीनाबाद की जनता ने भी उनके साथ कांग्रेस ज्वाइन किया। शान हुसैन ने कहा कि वे पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे और जनहित में कार्य करेंगे।

कांग्रेस ज्वाइन करने पर गोलागंज वार्ड की जनता ने शान हुसैन को बधाई दी। उनका पार्टी में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक जोड़ माना जा रहा है। इससे प्रदेश में पार्टी की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post