लखनऊ। मोहनलालगंज से रियल एस्टेट कारोबारियों की मनमानी का बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पी एस एस बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड ने रात के अंधेरे में सरकारी और निजी जमीन पर अवैध कब्जा कर रास्ता बना लिया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गाता संख्या 864, ग्राम डेहवा की सरकारी भूमि पर हुई। आरोप है कि बिल्डर ने अपनी प्लॉटिंग के लिए आधा रास्ता सरकारी तालाब की जमीन और एक पूर्व आईएएस अधिकारी की संपत्ति से निकाल लिया। इस निर्माण कार्य में नगर पंचायत मोहनलालगंज के अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात में इस तरह से रास्ता बनाना अपने आप में संदेह पैदा करता है। उनका आरोप है कि प्रशासन की चुप्पी और अधिकारियों की मिलीभगत से बिल्डर को मनमानी करने का अवसर मिला है।
ग्रामीणों ने इसे सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और अवैध कब्जे का स्पष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार बिल्डर और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती रहेंगी और सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान होगा।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link