November 13, 2025

मत्स्य पालकों के मुद्दों पर बैठक, सभापति वीरू साहनी ने किया संबोधन

रायबरेली। विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड, लखनऊ के सभापति वीरू साहनी ने मत्स्य पालकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के मछुआरों की समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।

सभा को संबोधित करते हुए साहनी ने कहा कि मत्स्य पालकों की आजीविका को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र मत्स्य पालक तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

बैठक में मत्स्य पालन से जुड़ी तकनीकी सहायता, वित्तीय सहयोग और सहकारी समितियों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे ग्रामीण स्तर तक मत्स्य पालन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं और पात्र लाभार्थियों का चयन सुनिश्चित करें।

मौके पर मौजूद मछुआरों ने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि तालाबों की सही देखरेख, मछली बीज की उपलब्धता और समय पर ऋण जैसी सुविधाएं मिलें तो उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

साहनी ने भरोसा दिलाया कि शासन स्तर से लेकर जिला स्तर तक मत्स्य पालकों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link


            
    

Related Post