November 13, 2025

भाजपा जिला अशोकनगर में नई टीम का गठन, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जिला अशोकनगर में अपने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। इस नियुक्ति में प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्वालियर दक्षिण से विधायक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की सहमति के साथ-साथ विधायक श्रीमती गीता देवी चोपड़ा एवं संगठन के मार्गदर्शन को ध्यान में रखा गया।

सूची के अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर श्री वीरेन्द्र सिंह यादव मंड़ी, श्रीमती अनीता जैन, श्री कौशल राय जौहरी, श्री दीपक पालीवाल, श्री राजेश लोधी जानपदडी, श्री मनोज मंडी, श्री मनीष मंडी, और श्री सुनील रघुवंशी को जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री के पद पर श्रीमती शीला जाटव और श्री नरेश चौधरी को नियुक्त किया गया। वहीं, मंत्री पद पर श्री लक्ष्मण रघुवंशी, श्री सोहेल त्रिवेदी, श्री दयाशंकर सुर्यवंशी, श्रीमती ललिता यादव, श्री चन्द्र रघुवंशी, श्री दीपक शर्मा और श्रीमती सोना कोली को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष के रूप में श्री मनोज जैन प्लास्टिक और सह कोषाध्यक्ष पद पर श्री पूरण सोनी की नियुक्ति हुई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के मार्गदर्शन में अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाने का संकल्प लिया। भाजपा जिला अशोकनगर ने सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post