कुशीनगर, फाजिलनगर। महुअवा खुर्द गांव में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के माध्यम से हुआ। गाजे-बाजे और जयघोषों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति का अनोखा अनुभव किया। गांव की गलियां सुबह से ही श्रद्धालुओं से गुलजार रहीं।
विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा और गोरखपुर की पूर्व महापौर सत्या पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया। जैसे ही केसरिया ध्वज लहराया और श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के उद्घोष किए, पूरा वातावरण शिवमय और भक्तिरस में रंग गया। कलश यात्रा कथा स्थल से होकर सोहंग, जोकवा खुर्द, अमवा तिवारी, जोकवा बाजार, मधुरिया चौहानपट्टी होते हुए कुकुत्था नदी तक गई।

नदी के तट पर 501 पीतवस्त्रधारी कन्याओं ने मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल भरा, जिससे यात्रा का दृश्य और भी भव्य बन गया। कलश यात्रा पुनः कथा स्थल पर लौटकर यज्ञ पुरोहितों के वेद-मंत्रों के बीच विधिवत शुरू हुई। आयोजन समिति के ग्राम प्रधान जितेंद्र प्रसाद गौतम और विकास तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 बजे कथावाचिका बहन अंजली द्विवेदी प्रवचन देंगी।
3 और 4 अक्टूबर की रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। यात्रा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। जिला पंचायत सदस्य राजन कुमार शुक्ल, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, इंद्रजीत प्रसाद, पृथ्वीराज सिंह, सुभाष सिंह, राजेश सिंह, अखिलेश शुक्ल, रबिश अली, अंकित मिश्र, गोलू आर्य, राजन यादव, राहुल पटेल, शाहिद अंसारी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

