November 14, 2025

कांग्रेस सृजन अभियान: जितेंद्र प्रसाद बने मंडल अध्यक्ष

तमकुहीराज (कुशीनगर)। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को सहकारी समिति गुरवलिया के प्रांगण में मंडल कांग्रेस कमेटी के गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मत निर्णय के तहत जितेंद्र प्रसाद को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य पदों पर उपाध्यक्ष राजन गुप्ता, सुरेश गोंड, महामंत्री राजनेता यादव, गुलाब अंसारी, सचिव दीनानाथ कुशवाहा, मुस्लिम यादव, मैनेजर प्रसाद और सुभाष यादव को जिम्मेदारी दी गई।

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने बैठक में कहा कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से प्रत्येक कार्यकर्ता सशक्त बनेगा। इसके साथ ही यह कार्यक्रम सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने का अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि गरीब जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं और संगठन इन्हें दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री गोरख यादव ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने किया।

ads
ads

इस अवसर पर जिलासचिव लालचंद प्रसाद, फाजिलनगर ब्लॉक अध्यक्ष पलटन यादव, विनोद यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष गुड्डू अंसारी, राजकिशोर गोंड, रविंद्र सिंह, जियान प्रसाद, संतलाल, अरविंद खरवार, उपेंद्र श्रीवास्तव, जोगी चौरसिया, विंध्याचल गोंड, गब्बर खान और पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित करना और स्थानीय जनता के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाना है। इस सृजन अभियान से पार्टी के प्रत्येक सदस्य को सक्रिय और उत्तरदायी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post