GLOBE

रायबरेली: रेलवे कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना की तुरंत मांग की

रायबरेली। जिले के लालगंज में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएमएफ) के आह्वान पर शुक्रवार को रेल कोच फैक्ट्री के कर्मचारियों ने गेट नंबर दो पर शाम 5.30 बजे गेट मीटिंग की। इस दौरान कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना तुरंत जारी करने की मांग दोहराई।

ads

कार्यक्रम की शुरुआत 1968 में पठानकोट में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। यूनियन नेता रोहित मिश्र ने कहा कि सरकार ने अब तक आठवें वेतन आयोग का औपचारिक गठन नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग की घोषणा के बावजूद अधिसूचना जारी न होना कर्मचारियों के साथ अन्याय के समान है।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वेतन आयोग के गठन और अधिसूचना जारी होने में हो रही देरी लंबे समय से उनके अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे संघर्ष तेज करने के लिए विवश होंगे।

ads

इस गेट मीटिंग में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान राकेश तिवारी, मनोज कुमार, बलराम यादव, अनिल यादव, आलोक शुक्ल, संजीव शिरोमणि, सुरेश यादव, कृष्णपाल और लोकनाथ सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सरकार से जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग दोहराई और कर्मचारियों के हितों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Exit mobile version