November 14, 2025

लखनऊ: गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विश्वविद्यालय परिसर में गोमती पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल किया। यह महोत्सव 28 सितंबर 2025 तक जारी रहेगा।

महोत्सव का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट, शिक्षा मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी और आमजन इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

ads
ads

नेशनल बुक ट्रस्ट के चेयरमैन मिलिंद मराठे ने कहा कि डिजिटल और AI के दौर में भी किताबों से जुड़ाव बनाए रखना बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि पुस्तकों के माध्यम से ज्ञान, संस्कृति और साहित्य की विरासत को आगे बढ़ाया जा सकता है।

ads

महोत्सव में साहित्यिक चर्चा, किताबों की प्रदर्शनी और डिजिटल युग में शिक्षा एवं साहित्य पर विशेष सत्र आयोजित किए गए हैं। उपस्थित लोग विभिन्न प्रकाशकों की नई किताबों और साहित्यिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post