फाजिलनगर (कुशीनगर)। नवरात्रि के अवसर पर फाजिलनगर दुर्गा पूजा पंडाल इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में हर साल की तरह इस बार भी भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, लेकिन इस वर्ष की थीम और सजावट भक्तों को अलग अनुभव देने वाली है।

पावा विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि समिति हर साल कुछ नया प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। इस बार पंडाल में विशाल माता रानी की प्रतिमा के साथ अन्य देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित होंगी। इनके ऊपर अद्भुत सीनरी तैयार की गई है, जो श्रद्धालुओं को दिव्य और अलौकिक वातावरण का अनुभव कराएगी।

सजावट के लिए बाहर से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं, जो दिन-रात मेहनत कर पंडाल को भव्य रूप देने में जुटे हैं। समिति के कर्मवीर लगातार कारीगरों का सहयोग कर रहे हैं। आयोजन में गुड्डू चौहान, सतेंद्र सिंह, गोविंद यादव, गिरिजेश सिंह, कुंवर शाही, रिंकू यादव और अंकुर राव सहित कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस भव्य पंडाल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अनुमान है कि फाजिलनगर का यह पंडाल पूरे क्षेत्र का आकर्षण केंद्र बनेगा और यहां आने वाले भक्त न केवल मां दुर्गा के दर्शन करेंगे बल्कि सजावट की भव्यता का भी आनंद उठाएंगे।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

