November 14, 2025

लखनऊ: महिला महाविद्यालय और बालिका विद्यालयों में लगेगी शिकायत पेटिकाएं, एंटी रोमियो स्क्वायड सख्त

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल की गई है। अब बालिका विद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में शिकायत पेटिकाएं लगाई जाएंगी। छात्राएं अपनी शिकायतें बिना नाम बताए दर्ज करा सकेंगी, जिससे तुरंत कार्रवाई संभव होगी।

इस कदम के पीछे पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर और जेसीपी एलओ बबलू कुमार का आदेश है। शहर के 54 थानों की एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को रेडियो मुख्यालय में ब्रीफिंग दी गई।

ads
ads

हर स्क्वायड में वर्दीधारी सशस्त्र पुलिसकर्मी और सादे कपड़ों में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी शामिल होंगे। ये स्क्वायड सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सक्रिय रहेंगे। उनका मुख्य काम स्कूल, कॉलेज के बाहर, शाम को मॉल, पार्क और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त करना होगा।

वाहनों पर मिशन शक्ति का लोगो और एंटी-रोमियो स्क्वायड की पहचान स्पष्ट रूप से दिखेगी। पहली बार पकड़े गए मनचलों को चेतावनी दी जाएगी और माता-पिता से बातचीत की जाएगी। साथ ही, पकड़े गए व्यक्तियों का फोटो, नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के प्रति होने वाली हर तरह की छेड़छाड़ और उत्पीड़न को रोकना है और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से लखनऊ शहर में महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाया जाएगा।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post