June 17, 2025

ब्रेकिंग: अयोध्या के होटल में किशोरी के साथ बदसलूकी, पुलिस जांच में जुटी

...

अयोध्या। अयोध्या धाम के सप्त सागर कॉलोनी स्थित एक होटल में किशोरी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अयोध्या पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बिहार निवासी संतोष गुप्ता ने आरोप लगाया है कि होटल के एक कर्मचारी ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ गलत व्यवहार किया। अयोध्या कोतवाली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी ने जनता से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के अफवाहों पर विश्वास न करें और पुलिस को जांच में सहयोग दें। यह मामला अभी शुरुआती चरण में है और पूरी छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Related Post