कुशीनगर जिले के कप्तानगंज कस्बे में आयोजित अंतरजनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सूझबूझ और रणनीति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज में ब्रिलियंस चेस एकेडमी के तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज से आए छात्रों और युवाओं ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड़ और सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सूर्यभान कुशवाहा रहे। उद्घाटन सत्र में विधायक गोंड़ ने कहा कि अंतरजनपदीय शतरंज प्रतियोगिता जैसे आयोजन युवाओं के मानसिक विकास और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ाते हैं। खासकर ग्रीष्मावकाश के दौरान इस प्रकार की बौद्धिक गतिविधियां छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होती हैं।
👉 Read it also : लखनऊ मेट्रो फेज-2: अक्टूबर से शुरू होगा निर्माण कार्य
प्रतियोगिता के परिणाम की बात करें तो शाश्वत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को पीछे छोड़ दिया। आदित्य कुमार गुप्ता को दूसरा और रक्षित शेखर द्विवेदी को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा श्रेयांश श्रीवास्तव, यादवेंद्र शाही, प्रांजल मिश्रा, सोहन मित्तल, विक्रम राव, अयांश सिंह, शशि प्रकाश, विष्णु देव यादव सहित कई खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सूर्यभान कुशवाहा ने कहा कि शतरंज जैसे खेल बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। ऐसे खेल छात्रों में तर्कशक्ति, धैर्य और निर्णय क्षमता को विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने सभी आगंतुकों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे हर वर्ष आयोजित करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम के दौरान सी.पी. सिंह, अखिलेश पासवान, विश्वंभर प्रसाद, राम दरस शर्मा, चंदन कुमार गौड़, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन की सफलता में ब्रिलियंस चेस एकेडमी की सक्रिय भूमिका को सराहा गया।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link