Site icon GLOBE

यूएन में भारत ने दिखाई सख्ती, पाकिस्तान को बताया ‘आतंक का प्रायोजक’

यूएन में भारत ने कहा- पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से नागरिकों की जान पर बन आई, 26/11 से पहलगाम तक

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में नागरिकों की सुरक्षा पर चल रही बहस के दौरान भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पुरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच से पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से भारत दशकों से जूझ रहा है।

हरीश पुरी ने अपने संबोधन में कहा, “मुंबई का 26/11 हमला हो या अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए नरसंहार की घटना, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों का मकसद हमेशा निर्दोष भारतीय नागरिकों को निशाना बनाना रहा है। एक ऐसा देश जो खुद आतंकवाद को संरक्षण देता हो, उसका ‘नागरिकों की सुरक्षा’ पर भाषण देना अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अपमान है।”

पुरी ने कहा कि भारत एक जिम्मेदार लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जो कानून का पालन करते हुए मानवाधिकारों और नागरिक सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है। जबकि पाकिस्तान की नीति आतंकियों को पनाह देना और पड़ोसी देशों की शांति भंग करना रही है।

भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दोहरे मापदंड अपनाने से बचना चाहिए और उन देशों को कटघरे में खड़ा करना चाहिए जो आतंकवाद को हथियार बनाते हैं।

उन्होंने दुनिया भर के राष्ट्रों से अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रुख अपनाएं और पाकिस्तान जैसे देशों को स्पष्ट संदेश दें कि ऐसे कृत्य अब और सहन नहीं किए जाएंगे।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की यह मुखर रणनीति वैश्विक मंच पर उसकी सख्त विदेश नीति और राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच को दर्शाती है।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

Exit mobile version