बहराइच जनपद के पयागपुर क्षेत्र में भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने महादेव परसिया गांव में भव्य शिव मंदिर का उद्घाटन किया। यह मंदिर सामूहिक सहयोग से जीर्णोद्धार के बाद पुनर्निर्मित किया गया है। धार्मिक स्थल विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और उन्नयन भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
महादेव परसिया गांव स्थित यह शिव मंदिर वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। गांव के समाजसेवियों, पूर्व कोतवाल के.एन. दूबे और गिरीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने मिलकर इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। उद्घाटन अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने फीता काटकर मंदिर को जनता को समर्पित किया। उन्होंने मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
👉 Read it also : ठेले रेहड़ी वालों को मिला नया ठिकाना, शहर को जाम से राहत
इस अवसर पर राजा गंगवल श्याम कुमार सिंह, महंत छेदा दास, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश कुमार पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, वरिष्ठ नेता राकेश कुमार सिंह, पी डी सिंह, रवि मोहन त्रिपाठी, प्राचार्य कृष्ण मोहन शुक्ला, समाजसेवी आनंद बिहारी शुक्ला, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष आनंद पांडेय, पूर्व शिक्षक नेता जग रूप सिंह और धनलाल पांडेय समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी जीत बहादुर सिंह ने किया। पूरे गांव में मंदिर के लोकार्पण को लेकर उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया और मंदिर को धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की बात कही।
विधायक त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन और आस्था स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे बड़े धार्मिक केंद्रों के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी मंदिरों और धार्मिक स्थलों को संरक्षित और संवर्धित किया जा रहा है।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link